
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नवागत डीआरएम आशीष जैन का स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और पेंशनर्स बुलेटिन भी उन्हें सौंपा। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और मंडल की विभिन्न शाखाओं के बारे में डीआरएम आशीष जैन को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल मंत्री एके. पाठक और कोषाध्यक्ष सुरेश यादव भी उपस्थित रहे।
