नये फैशन और ब्रांडेड कास्मेटिक्स की मिलेगी रेंज

 

वाराणसी। भोजूबीर- सर्किट हाउस मार्ग पर स्थित किशोरी साड़ीज एंड कास्मेटिक्स का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन समाजसेवी सिद्धार्थ सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान शोरूम के अधिष्ठाता मुन्ना मौर्या ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया।

शोरूम में लेडीज सूट और फैंसी साड़ी की एक विस्तृत रेंज के साथ-साथ ब्रांडेड कास्मेटिक्स के सामान भी उपलब्ध हैं। मुन्ना मौर्या ने बताया कि यहां ग्राहकों को आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अरविन्द सिंह, इशू मौर्या, आदित्य मौर्या, संजय सिंह, पार्षद संदीप रघुवंशी, सुनील सोनकर, आनंद सोनकर और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। किशोरी साड़ीज एंड कास्मेटिक्स न केवल फैशन प्रेमियों के लिए, बल्कि ब्यूटी और कास्मेटिक्स के शौकिनों के लिए भी एक बेहतरीन जगह साबित होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *