वाराणसी। नदेसर घौसाबाद स्थित सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी धाम में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के चौथे शनिवार, 2 अगस्त 2025 सायंकाल मां का हरियाली श्रृंगार आयोजित किया गया है।इस शुभ अवसर पर मां को अति प्रिय खीर, फल मिष्ठान आदि का भोग लगाया जाएगा।आरती के पश्चात भक्त जनों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

मन्दिर के व्यवस्थापक विनोद सैनी बिन्दू भगत ने सभी भक्त गण से अनुरोध किया है कि मां के हरियाली श्रृंगार में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *