
वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कालेज में शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छठी डीन समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बरकक्षा (बीएचयू) के प्रधान वैज्ञानिक प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह ने भारतीय कृषि ज्ञान परंपरा की विस्तृत व्याख्या की। डॉक्टर देव नारायण सिंह एवं आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की प्रोफेसर प्रज्ञा पारमिता ने आईसीएआर की छठी डीन समिति के पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। स्वागत प्रोफेसर आरपी सिंह,धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विभागाध्यक्ष उद्यान विभाग प्रोफेसर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, संचालन प्रोफेसर प्रज्ञा पारमिता ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह, प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह, प्रोफेसर संजय शाही, प्रोफेसर सुधीर शाही, डाक्टर प्रदीप कुमार सिंह आदि थे।
