
वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कालेज में शुक्रवार को बीकॉम (रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम के नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। प्रिंसिपल प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में रिटेल क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण घटक बन चुका है, और बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप यह कोर्स आरंभ किया गया है। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराते हुए कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट की महत्ता पर विशेष बल दिया। कोर्स प्रभारी डॉक्टर अनूप कुमार सिंह ने पाठ्यक्रम की संरचना, समय-सारणी एवं मूल्यांकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों की सर्वांगीण आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उपयुक्त संसाधन उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर राजर्षि स्कूल ऑफ आर शएसएमटी की डॉक्टर प्रीति सिंह, डॉ. राजेन्द्र शर्मा तथा स्किल इंडिया प्रोग्राम से जुड़े रितेश श्रीवास्तव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कैरियर निर्माण, स्किल डेवलेपमेंट एवं रिटेल सेक्टर में उपलब्ध व्यापक अवसरों पर प्रेरक विचार साझा किए।
