वाराणसी।शिक्षा का प्रथम उदेश्य समाज का समन्वित विकास है। इसी अवधारणा को साकार करते हुए वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने देवा इण्टरनेशलन सोसायटी फाॅर चाइल्ड केयर के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों की द्वि-दिवसीय प्रदर्शनी और स्टाॅल का आयोजन किया। महाविद्यालय के शिक्षक गण तथा छात्राओं ने उत्साह से इन रंग-बिरंगी राखियों को खरीदा तथा दिव्यांग बच्चों के प्रयास को भरपूर सराहा भीे। इस स्टाॅल का उदघाटन शुक्रवार को महाविद्यालय के प्रांगण में कार्यकारी प्राचार्या डाॅ शान्ता चटर्ची के कर-कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाएं तथा मनोविज्ञान विभाग की ओर से डा शुभ्रा सिन्हा, डा अन्जूलता सिंह, डा राम प्रसाद सोनकर तथा डा शशिप्रभा कश्यप उपस्थित थी। देवा सेण्टर की ओर से डा अनुपता श्रीवास्तव ने सक्रिय भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *