
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।वाराणसी में बाढ़ का लगभग चारों तरफ फैल चुका है। इसी कारण में नगवा क्षेत्र निवासी गण बाढ़ से घिरे हुए पीड़ित बेघर होकर शरणार्थी गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज पर आकर राहत शिविर में जाकर शरण लिये हुए हैं।
जिसकी पूरी सुरक्षा एवं देखभाल की दायित्व जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक द्वारा दिया गया है।
भेलूपुर के अंतर्गत अस्सी स्थित गोयनका स्कूल एवं रवींद्र पुरी कॉलोनी स्थित गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज पर बार शिविर बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 192 लोग गोपीराधा स्कूल में स्थापित शिविर में शरण लिए हुए है।
भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 03 के कर्मठ पोस्ट वार्डन संदीप जी के देख रेख में नागरिक सुरक्षा के सदस्यों ने सुबह से ही बाढू पीड़ित शरणार्थियों को देखभाल के लिए पहुंचे। साथ ही दोपहर का भोजन भी व्यवस्था का देखरेख किया।
शिविर में प्रमुख रूप से सर्वश्री प्रभु नारायण , रितेश कुमार श्रीवास्तव, अजय धर दुबे , मनोज कुमार, प्रीतम कुमार मौर्य , सहित अनेकों सदस्य गण उपस्थित रहे।
