
रिपोर्ट उपेन्द्र पांडेय
आजमगढ़। तथाकथित पत्रकार शरद पर मारपीट व अपमानित करने के मामले में शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा। बता दे कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुटोला निवासी पदमाकर पाठक ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। आरोप है कि तथाकथित पत्रकार शरद गुप्ता आए दिन अपनी पत्रकारिता की धौंस दिखाते रहता है।
गुरुवार की देर शाम सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने बरगद के पेड़ के नीचे खड़े होकर पदमाकर किसी से बातचीत कर रहे थे कि तभी कही से शरद गुप्ता आया और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।
पहले शरद ने अपशब्द कहा तो पीड़ित पदमाकर ने अनदेखा कर दिया। लेकिन शरद उन्हें अंडित पंडित मांगकर खाने वाले लोग कहकर अपमानित करने लगा। जब पदमाकर ने मना किया तो शरद ने रंजिशन पदमाकर के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए मां बहन की भद्दी भद्दी गालियों के साथ लात मुक्कों से मारना शुरू कर दिया।
वहां मौजूद लोगो ने बीच बचाव करने का प्रयास भी किया लेकिन शरद इतने के बाद भी नहीं रुका उसने वहां रखी पुलिस की कुर्सी उठाकर हमला किया और अपनी बेल्ट निकाली और उससे भी मारने पीटने लगा।
आरोप है कि शरद इस तरह की बदसलूकी पहले भी पीड़ित के साथ कर चुका है। वही इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में खत्रीटोला चौक निवासी शरद गुप्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
