
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। मां गंगा नदी का पानी चारों तरफ से बनारस महानगर को धीरे-धीरे शहर के निचले इलाकों में प्रवेश करना शुरू हो गया है।
दशाश्वमेध घाट के किनारे क्षेत्र के गलियों में गंगा पानी प्रवेश करना धीरे धीरे शुरू हो चुका है।जिससे क्षेत्रीय में अफरा तफरी मची हुई है।
नगवा सामने घाट अस्सी क्षेत्र में भी गंगा नदी का पानी बढ़ रहा है। उसे क्षेत्र के जनता अपने जान बचाने के लिए नगर निगम द्वारा बाढ़ पीड़ित सहायता केंद्र के शिविर पर आश्रय ले चुके हैं। इसी क्रम में गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं नगवा क्षेत्र में नगर निगम स्कूल में आश्रय केंद्र बना हुआ है। सरकार से भोजन आदि व्यवस्था का भी प्रबंध किया है । ज्ञातव्य हो कि देखभाल एवं सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक सुरक्षा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। 
समस्त शरणार्थियों को निःशुल्क दवाई, भोजन वितरण किया जा रहा है
