
वाराणसी।कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिसिंग ने हासिल किया नया मुकाम थाना चौक को मिला प्रतिष्ठित ISO-9001:2015 प्रमाणपत्र। निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर थर्ड पार्टी ऑडिट में खरा उतरकर थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी का प्रथम ISO प्रमाणित थाना बना।
जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण से लेकर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, आगंतुक सुविधाओं, महिला हेल्प डेस्क, प्रभावी जनसंवाद एवं पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण तक—थाना चौक ने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर अपनी कार्यकुशलता साबित की।
कानून-व्यवस्था से लेकर अपराध नियंत्रण तक हर महत्वपूर्ण कसौटी पर थाना चौक की कार्यप्रणाली को परखा गया। आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को भी निर्धारित मानकों में शामिल किया गया।
तीन माह तक लगातार चली थर्ड पार्टी ऑडिट की कसौटी पर थाना चौक की कार्यप्रणाली परखी गई। सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद थाना चौक को ISO-9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दी बधाई
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने थाना चौक की इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इसी गुणवत्ता को आधार बनाकर कमिश्नरेट के अन्य थानों को भी बेहतर मानकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
तत्पश्चात पुलिस आयुक्त महोदय ने थाना चौक का किया निरीक्षण, कार्यालय से साइबर हेल्पडेस्क और मिशन शक्ति केन्द्र तक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने थाना चौक का विस्तृत निरीक्षण किया। कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को सम्मानित कर अपना आभार व्यक्त किया।
मिशन शक्ति केन्द्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय, कोचिंग संस्थान, हॉस्टल एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पहुँचकर मिशन शक्ति, 112, 1090, 1076 एवं 1930 के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त ने आमजन को अधिकाधिक CCTV कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से अपराध की रोकथाम एवं घटनाओं के अनावरण पर विशेष जोर दिया।
उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर पुलिसिंग में योगदान देने वाले पुलिसकर्मी 1. म0उ0नि0 मानसी वर्मा, 2. हे0का0 कृष्ण कुमार सिंह, 3. का0 सुनील कुमार, 4. म0का0 दिव्या सिंह, 5. म0का0 तेजस्वी ओझा, 6. म0का0 प्राची शुक्ला को पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस मित्र श्री निधि देव अग्रवाल एवं वालंटियर श्री विजय मिश्रा को भी सम्मानित करते हुए उनके सहयोग एवं सक्रिय योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply