आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं बच्चों से हुआ आत्मीय संवाद

वाराणसी। खोजवा, शंकुधारा स्थित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भाजपा महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार संपन्न कराया गया तथा बच्चों हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मोटे अनाज से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में आरती पाठक, उपाध्यक्ष , डॉ. गीता शास्त्री, सीमा यादव, बबीता चौरसिया, भारती यादव सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी सुपरवाइजर गुड़िया सिंह एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया गया।

उपस्थित पदाधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा भावना एवं बच्चों के प्रति उनके स्नेह की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *