जोधपुर।महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर और ताराबाई देसाई आई हॉस्पिटल जोधपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को सरकारी डिस्पेंसरी उदय मंदिर पावटा जोधपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया

इस शिविर में कुल 24 मरीजों के आंखो का तथा शुगर और ब्लड प्रेशर परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई गई।साथ ही तीन मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन कर ताराबाई देसाई आई हॉस्पिटल भेजा गया।मरीजों का ऑपरेशन ताराबाई देसाई आई हॉस्पिटल जोधपुर में वरिष्ठ एवं अनुभवी डॉ. संजीव देसाई और डॉ. राजीव देसाई द्वारा आज ही किया जाएगा।

शिविर में चेन्नई निवासी दानवीर समाजसेवी मोहन लाल श्रीश्रीमाल ने मरीजों एवं चिकित्सकों से महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर के द्वारा किए जा रहे निशुल्क सेवा कार्यों की जानकारी ली और किये जा रहे कार्यों की सराहना कर उन्हें अपनी शुभकामाएँ दी

अध्यक्ष श्रीमती सुधा गर्ग, सचिव राजीव सक्सेना, संदीप सुराणा तथा अन्य सदस्यों ने समाजसेवी मोहन लाल श्रीश्रीमाल का माल्यार्पण कर स्वागत बहुमान किया

अंत में कोषाध्यक्ष महेंद्र राज लूणावत ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *