
वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के व्याकरण शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष,पूर्व संकायाध्यक्ष, विशिष्ट विद्वान् एवं आचार्य प्रो गिरिजेश कुमार दीक्षित के आकस्मिक निधन पर कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा जी के अध्यक्षता में पाणिनि भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया।
दो मिनट का मौन रखकर बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना किया गया।
जिसमें शोक प्रस्ताव का वाचन जनसंपर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने किया।
उस दौरान प्रो रामपूजन पांडेय, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो विधु द्विवेदी,प्रो शैलेश कुमार मिश्र, प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो महेन्द्र पांडेय, प्रो राजनाथ,प्रो विजय कुमार पाण्डेय,प्रो दिनेश कुमार गर्ग, प्रो अमित कुमार शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ,ई राम विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
