UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिखाया प्रबंधन कौशल

 

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय

लखनऊ।इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के 128 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वयंसेवकों की तैनाती एवं समन्वय का कार्य 21 सितंबर से ही प्रारंभ हो गया था, जिसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षित एवं नियुक्त किया गया था।

विश्वविद्यालय की ओर से स्वयंसेवकों के समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे प्रीतेश मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आयोजन के लगभग सभी प्रमुख संचालन क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। स्वयंसेवकों ने Shuttle Services, Protocol Management, Scanning Operations, Information Desk, Mobile App Support, B2B Facilitation, FIEO Coordination, Knowledge Session, Cultural Program और Left Luggage Management सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने बताया कि छात्रों की तैनाती एक्सपो के सभी 17 हॉलों एवं विभिन्न संचालन बिंदुओं पर की गई थी, जहाँ उन्होंने आगंतुकों के मार्गदर्शन, पंजीकरण और व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और कार्यकुशलता का परिचय दिया, जिसकी सराहना आयोजकों और अधिकारियों ने भी की।

प्रीतेश मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के बड़े आयोजनों में भागीदारी छात्रों को नेतृत्व, संवाद कौशल, टीमवर्क और प्रबंधन जैसी व्यावहारिक दक्षताओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करती है।

इस अवसर पर उन्होंने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह* का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही रजिस्ट्रार प्रो. चंदर कुमार सिंह, डायरेक्टर कॉरपोरेट रिलेशंस डॉ. विनय लटोरिया, प्रभारी छात्र कल्याण डॉ. सुशील कुमार, NSS समन्वयक डॉ. नगेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव कुमार का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गदर्शन से यह सफल समन्वय संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *