
वाराणसी।वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में मंगलवार को ECOTALKS क्लब, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा BRICS Simulation 2026 का आयोजन Building for Resilience, Innovation, Cooperation, and Sustainability विषय पर किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 रचना श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग, कूटनीति और समकालीन वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को समझने तथा अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न BRICS देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने-अपने देशों की नीतियों एवं आर्थिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया।
दूसरे चरण में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व कर रही छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श हुआ। तीसरे चरण में छात्राओं ने अपने पक्ष का सार प्रस्तुत करते हुए BRICS देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ठोस समाधान एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में ब्राजील देश का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा प्रथम आस्था शर्मा, चैतन्य जोशी ने प्रथम, चीन देश का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा गार्गी राज, सुप्रिया कुमारी ने द्वितीय तथा भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा अरेली शीतल, दीया ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने शोध, प्रस्तुति, नीतिगत तर्क और विषय के अनुरूपता के आधार पर मूल्यांकन किया।
निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग से प्रो. नीहारिका लाल, राजनीति विज्ञान विभाग से डाॅ0 आशीष कुमार सोनकर एवं समाजशास्त्र विभाग से डाॅ0 अखिलेश कुमार राय सदस्य रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु उपाध्याय ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं सफल अनुभव रहा। इसके साथ ही डाॅ0 विजय कुमार, डाॅ0 श्रीप्रिया सिंह, डाॅ0 रितेश कुमार यादव एवं सुश्री सबा परवीन उपस्थित रहे।

Leave a Reply