संकट मोचन परिसर मेँ लेगेंगा दहिमन अगरवुड गरुण जैसे दुर्लभ पौधा

वाराणसी ।पूर्वजों की स्मृति में चलाए जा रहे पौधा वितरण एवं पौधारोपण अभियान के चौथे दिन बुधवार को तुलसी घाट पर दहिमान अग्रवुड गरुड़ जैसे दुर्लभ पौधों का वितरण किया गया। प्रभा ग्लोबल फाऊंडेशन के सहयोग से चौथे दिन जगदम्बा प्रसाद मिश्र एवं श्रीमती प्रभा मिश्र के पुण्यतिथि पर प्रभा ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने संकट मोचन परिसर में लगाने के लिए दहिमन अगरवुड रोड एवं गरुड़ का पौधा अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के महंत प्रोफेसर विशम्भरनाथ नाथ मिश्र को भेंट किया l

 

मुख्य अतिथि डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र एवं प्रदीप कुमार मिश्रा ने घाट पर तर्पण करने आए लोगों में तुलसी,नीम पीपल के पौधों का वितरण किया l

 

इस अवसर पर डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पेड़ नहीं प्राण लगाइब अभियान चलाकर काशी को हरा भरा करना होगाl इस अवसर पर लोगों ने पेड़ नहीं प्राण लगाएब नारे नारे भी लगाए l

 

प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर लोग अपने पूर्वजों की तिथि पर भी एक पौधा रोपण करें तो काशी हरा भरा हो सकता है l वही रामयश मिश्र ने कहा कि लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाए l

 

इस अवसर पर अरविन्द मिश्र, पूजा त्रिपाठी प्रभुदत्त त्रिपाठी ओंकार सिंह रमेश सिंह कृष्णानंद विनय कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *