
रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।मानवीय सहायता का मन अगर बना लिया जाए तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है रानीपुर रजमो के असहाय वृद्ध 72 वर्षीय चन्द्रमोहन मिश्रा उर्फ भूटेली पंडित,व उनकी पत्नी सुमित्रा जिनके पास राशन कार्ड आवास पेंशन जीवन-यापन की कोई सुविधा नहीं है। दोनों बुजुर्ग बीमार हैं और चलने फिरने की भी समस्या हो रही है एक 22 वर्षीय पौत्री ही इनका एक मात्र सहारा थी वह भी पति से विवाद में जेल में बंद है जब परिवार पर थाना अध्यक्ष गंभीरपुर अमित कुमार की त्रिपाठी की नजर पड़ी तो उसकी दशा देखकर उसकी मदद करने को अपने आप को रोक नहीं पाए और दूसरे दिन परिवार के लिए खाद्यान्न इत्यादि समान लेकर मौके पर पहुंच गए , मदद के लिए अंबिका सेवा संस्थान की टीम लगातार खाद्यान्न और राशन सामग्री उपलब्ध कराई । उसे दोनों बुजुर्ग अंधेरे में अपना जीवन यापन व्यतीत कर रहे थे जिस पर मोहम्मदपुर विद्युत विभाग के जेई विनय कुमार मौर्य द्वारा परिवार के लिया बिजली की व्यवस्था किया गया और खंभे से घर तक तार खिंचवा दिया और अंबिका सेवा संस्थान के सदस्यों ने बिजली बोर्ड चार्जिग बल्ब सीएफएल तार के माध्यम से घर में उजाला का काम किया।
संस्थान के लोगों ने परिवार के बीमारी की सूचना प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी मोहम्मदपुर रोहित कुमार मिश्रा को दिया तो पूरी टीम के साथ रोहित मिश्रा मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए साथ ही दवा व जाँच की व्यवस्था किया स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और स्वास्थ्य जाँच की। इसके साथ ही वृद्ध चन्द्रमोहन काआयुष्मान कार्ड भी बनवा दिया गया है ताकि उन्हें मुफ्त इलाज मिल सके। ।चन्द्रमोहन उर्फ भूटेली पंडित के पुत्र व बहु का निधन लगभग 10 वर्ष हो गया था अब घर पर दोनों बुजुर्ग अकेले रहने को विवश है खाना पड़ोसियों की मदद से मिल रहा है इस संबंध में संस्थान के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि इनकी मदद लगातार होती रहेगी । संस्थान के सदस्य लगातार मदद कार्य में लगे हुए हैं जिसमें मुख्य रूप से पवन अस्थाना लकी श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव अर्जुन शर्मा अभिषेक उपाध्याय प्रिंस कुमार का भी योगदान रहा।

Leave a Reply