वाराणसी। महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उ०प्र० एवं अपर मिशन निदेशक के निर्देशानुसार 13 से 17 अक्टूबर के मध्य “राष्ट्रव्यापी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) जागरूकता सप्ताह” मनाये जाने के सम्बन्ध में शुक्रवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय के सेमिनार हॉल में डा० शिव शक्ति द्विवेदी-राजकीय चिकित्साधिकारी/सी.पी.आर. प्रशिक्षण विशेषज्ञ के द्वारा चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्साधिकारी, नर्सिंग आफिसर एवं अन्य कर्मियों को इस अतिमहत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षण देते हुए लाइव प्रस्तुति भी की गयी। साथ ही समस्त चिकित्साधिकारी/कर्मचारी को शपथ भी दिलायी गयी। उनके द्वारा कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सी०पी०आर० की सहायता से जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण उपायों एवं तथ्यों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा0 अभिषेक राय एवं डा० मृदुला मल्लिक, डा० एस.पी.सिंह, डा. सत्येन राय, डा. अंजन श्रीवास्तव, अफसाना खातून, बीनू सैनी एवं अन्य चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग आफिसर्स प्रतिभाग किये। सभी ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *