वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिंडरा के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर से दवा लिखने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए प्रदीप कुमार, डॉ अरविंद और फार्मासिस्ट अभिमन्यु को निलंबित कर दिया।  जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीज को बाहर से दवा लिखने की जानकारी पर उन्होंने चिकित्सकों एवं फार्मासिस्ट से पूछताछ की। चिकित्सा एवं फार्मासिस्ट द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबित कर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवा लिखें या वैकल्पिक दवा बताएं। उन्होंने साफ-सफाई की कमी, दवा वितरण में अनियमितता और स्टाफ की अनुपस्थिति पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित जांच, मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *