वाराणसी।शनिवार को डोमरी ( पड़ाव ), रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगोली तथा स्वयं हाथ के द्वारा बनाए सजावटी सामान के द्वारा महाविद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया द्वारा सभी छात्राओं, शिक्षक–शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, एवं भैया दूज की शुभकामना देते हुए सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा ने भी सबको दीपावली पर बधाई दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से बाल विद्यालय, डोमरी के निदेशक मुकुल पाण्डेय, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ.प्रतिमा राय, दीपक गुप्ता, डॉ.लक्ष्मी, डॉ. बलवंत सिंह, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, अंजलि विश्वकर्मा, सुश्री नेहा सिंह, डॉ. सुप्रिया दुबे, मुकेश गुप्ता, सोफिया खानम आदि शिक्षक– शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *