संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वास्थ केंद्रम में छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार मिश्र के द्वारा धनतेरस पर्व पर भगवान धनवंतरी के विधि पूर्वक पूजन किया गया।

इस अवसर पर धनवंतरी पूजन कर विश्व और समूचे संस्था को आरोग्य युक्त बनाने की कामना की गई। विश्वविद्यालय और संस्था के सदस्यों ने आरोग्य युक्त रहने की कामना की।

विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूजन में सहभाग किया।

धनवंतरी जयंती के अवसर पर आयुर्वेद के देवता धनवंतरी की पूजा की जाती है।यह दिन चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें अपने जीवन शैली में आयुर्वेद और योग को अपनाना चाहिए।भगवान धनवंतरी आयुर्वेद के देवता है और स्वास्थ्य एवं आरोग्य के लिए उनकी पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *