आयुष मंत्री ने किया पूजन, भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में गूंजे जयकारे

 

वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव का भव्य शुभारंभ नरकचौदस के पावन अवसर पर अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहाल प्रांगण में हुआ। समारोह की शुरुआत पंच देवताओं महाबली हनुमान, माता सरस्वती, श्री महालक्ष्मी, माता काली और श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की आसन स्थापना एवं पुष्प श्रृंगार के साथ हुई। पं विकास महाराज के सानिध्य में पाँच ब्राह्मणों ने शास्त्रोक्त विधि से पंच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा एवं महापूजन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री ने पंच प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। संस्था अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत और संचालन सुयश अग्रवाल, प्रभव गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में संरक्षक सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजनोत्सव के अंतर्गत दीपावली की रात्रि को अर्धरात्रि में घी के दीयों से विशेष पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण में ‘जय महालक्ष्मी माता’ के जयघोष गूंजते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *