वाराणसी ।दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था सत्य सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट एण्ड एन जी ओ की वाराणसी शाखा के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह का सोमवार को नारद घाट पर भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि सत्य सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट एण्ड एन जी ओ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित समारोह में सन्त एवं साधु समाज के लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के बीच भव्य भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया।

उपस्थित सभी साधुओं को स्वामी मुक्तानंद पुरीजी महाराज ने कम्बल ,फल एवं दक्षिणा का वितरण किया ।कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी सुरेशजी, राधाकृष्णन जी,पं केदारजी,अभिषेक जायसवाल, अयुषी जी,आनंद सिंह,प्रभात श्रीवास्तव,मुकेश पाण्डेय,शेखर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *