वाराणसी। मीरा फाउंडेशन के तत्वावधान में बघवानाला में अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाकर मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शो से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पांडेय भैयाजी की देखरेख और नेतृत्व में समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह,आनन्द कुमार, किशोर सिंह, विजय टाटा के संयोजन में जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाइयां, दीप, पटाखें वितरित किए गए। दीपों की रौशनी और बच्चों की मुस्कान से पूरा परिसर जगमगा उठा। फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा ने कहा कि सच्ची दीपावली तभी होती है जब किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला लाया जाए। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने सभी से अपील की कि त्योहारों की खुशी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *