वाराणसी।स्वावलंबन पेरेंट्स एसोसिएशन की संस्थापिका राधा सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को दीपावली के पावन अवसर पर मिष्ठान,फल, चाकलेट, नमकीन, कलर दीया,मोम दीया, उपहार दिया, उपहार बांट कर खुशियां मनाई।साथ ही सभी को दीपावली पर्व, भाई दूज व डाला छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्थापिका राधा सिंह ने बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर पूरा विश्व खुशियां मना रहा है सभी घरों में दिए रोशन होकर मिठाइयां पकवान इत्यादि बनाया जा रहा है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वावलंबन पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों एवं ग्रामीण दिव्यांग जनों के बीच उनके घरों में जाकर विभिन्न सामग्री बांट कर खुशियां मनाने का क्रम जारी है।

इस अवसर पर राधा सिंह जी ने समाज के प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया है कि वो आगे आएं और दिव्यांग जनों जरूरतमंदों के बीच ही त्यौहार मनाएं। इससे सभी को सच्ची खुशी हासिल होती है।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य माधुरी बरनवाल, सावित्री देवी, ममता सिंह,शशी शर्मा, सहित अभिभावकों और दिव्यांगजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *