वाराणसी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशानुसार 10 फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 तक सफर इंटरनेट डे के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन कमिश्नरी स्थित एनआईसी कार्यालय में किया गया है। जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त कार्यशाला में राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उद्योग विभाग, युवा कल्याण, सामाजिक एवं बाल विकास विभाग, महिला कल्याण एवं खाद्य एवं रसद विभाग के 5-5 प्रतिभागी भी प्रतिभाग करेंगे।
