वाराणसी। शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट के लिए वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या यादव को डॉ भीमराव अम्बेडकर समाज रत्न सम्मान- 2026 से सम्मानित से एकलव्य शिक्षा एवं सेवा न्यास तथा बृजलोक साहित्य कला अकादमी, आगरा द्वारा बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सम्मानित किया गया।

गौरतलब हो कि डॉ. संध्या ने कम उम्र में ही ना सिर्फ चिकित्सा बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह काफी अनुकरणीय है। समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब बस्तियों में सेवा भाव के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओ को मुफ्त मेडिकल परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध करवाती हैं। डॉ संध्या गांव गांव जाकर महिलाओ को रोगों से बचाने के साथ ही उनके स्वास्थ की देखभाल कर रही हैं।

पूर्व में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण *काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, सेवा सम्मान अलंकरण 2021,* *साहित्य शक्ति सम्मान*, *अंतराष्ट्रीय भूषण सम्मान*, *राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान*, *यूनिवर्सल लाइफ टाइम अचीभमेट सम्मान*, *सर्वपल्ली राधा कृष्णन अवार्ड, महात्मा गांधी सेवा रत्न सम्मान आदि* से सम्मानित डॉक्टर संध्या यादव गर्भवती महिलाओं को जागरुक करते हुए कहती है कि शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए आहार के महत्व को किसी स्थिति में कम नहीं आंकना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *