वाराणसी l मिर्गी एशोसिएशन , वाराणसी के तत्वावधान में सप्ताह व्यापी मिर्गी रोग जन जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैl पूरे देश में व दुनिया में नवंबर महीने को मिर्गी जन जागरूकता महीना घोषित किया गया हैl 17 नवंबर को हर वर्ष राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता हैl
आगामी सप्ताह भर मिर्गी एसोसिएशन वाराणसी द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा l इसके अंतर्गत मिर्गी एसोसिएशन वाराणसी के चिकित्सक, वॉलिंटियर्स स्कूलों, गंगा घाटों, मलिन बस्ती, गांवों व बीएचयूँ के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में जन जागरूकता अभियान चलायेगे l
सप्ताह व्यापी जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ दिनांक 17 नवंबर, दिन मंगलवार को बीएचयूँ के सर सुंदरलाल अस्पताल के ओपीडी हाल में दोपहर 2 बजे से शुरू होगाl मिर्गी रोग जन जागरूकता के तहत मरीज को मिर्गी रोग के बारे में, मिर्गी रोग के इलाज में जानकारी दी जाएगी l
जन जागरूकता अभियान में वाराणसी के गणमान्य लोगों और समाज सेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही हैl
अभियान में अंतर्राष्ट्रीय घाटवाक विश्वविद्यालय, जागृति फाउंडेशन, पुलिया प्रसंग, रविदास घाट पर गरीब बच्चों की जो शिक्षा देने वाली समाजसेवी रोली मिश्रा की संस्था सहित काशी के विभिन्न संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग मिल रहा हैl

Leave a Reply