चरित्र निर्माण का दायित्व शिक्षक ही निभा सकता है, पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

वाराणसी।अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र वाराणसी तथा विद्याालंकार स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम “एकेडमिक एक्सीलेंस इन द एआई एरा: टीचिंग, रिसर्च एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम्स” का शुभारंभ आईयूसीटीई परिसर, वाराणसी में हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रोहित तथा श्री गौरव द्वारा मंगलाचरण से हुई। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती तथा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के समक्ष संस्थान के पिछले 11 वर्षों के विकास की झलकियों का वीडियो प्रस्तुत किया गया।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रजनीश जैन, प्रो आईएमएस, डीएवीवी, इंदौर तथा पूर्व सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई, वाराणसी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रोहिणी केलकर, प्राचार्य, वीएसआईटी, मुंबई उपस्थित रहीं। प्रो. आशीष श्रीवास्तव, डीन (शैक्षणिक एवं अनुसंधान) आईयूसीटीई, वाराणसी ने स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन राज सिंह, सहायक आचार्य, आईयूसीटीई ने किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुशाग्री सिंह, सहायक आचार्य, आईयूसीटीई ने किया।

 

मुख्य अतिथि प्रो. रजनीश जैन, , प्रोफेसर, आईएमएस, डीएवीवी, इंदौर तथा पूर्व सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली ने अपने संबोधन में “एकेडमिक एक्सीलेंस इन द एआई एरा: टीचिंग, रिसर्च एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम्स” विषय की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

उन्होंने उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते महत्व तथा शिक्षण और अनुसंधान में इसके प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीकी नवाचारों के साथ समन्वित करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने पर बल दिया।

 

विशिष्ट अतिथि डॉ. रोहिणी केलकर, प्राचार्य, वीएसआईटी, मुंबई ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में नवाचार एवं तकनीकी एकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

मुख्य अतिथि प्रो. रजनीश जैन ने अपने विस्तृत उद्बोधन में उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा शिक्षण एवं अनुसंधान में उभरती तकनीकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई ने शिक्षा के मूल उद्देश्य को चरित्र निर्माण बताते हुए कहा कि एआई के इस युग में भी शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षण को प्रभावी बनाने में सहायक हो सकती है, किंतु विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं चरित्र का निर्माण करने का दायित्व शिक्षक ही निभा सकता है।

 

द्वितीय सत्र में प्रो. आशीष श्रीवास्तव, डीन (शैक्षणिक एवं अनुसंधान), आईयूसीटीई द्वारा “द फ्यूचर ऑफ हायर एजुकेशन इन द एज ऑफ एआई” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती भूमिका, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी नवाचार तथा भविष्य की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों की क्षमताओं के विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। तृतीय सत्र में डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक आचार्य, आईयूसीटीई द्वारा “टीचिंग, असेसमेंट एंड करिकुलम डिजाइन के लिए जेनेरेटिव एआई: एआई-सहायित पाठ योजनाओं एवं अधिगम गतिविधियों का निर्माण” विषय पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। इस सत्र में उन्होंने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, मूल्यांकन एवं पाठ्यचर्या निर्माण में जनरेटिव एआई के प्रभावी उपयोग तथा एआई की सहायता से पाठ योजनाओं और विद्यार्थियों के लिए अधिगम गतिविधियाँ तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

 

इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में 37 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राज सिंह, आईयूसीटीई, डॉ. सिंधु कृष्णन, वीएसआईटी, मुंबई डॉ. लक्ष्मी पिल्लई, वीएसआईटी, मुंबई तथा सह-संयोजन डॉ.राजा पाठक, आईयूसीटीई, डॉ. संदीप खंडेकर, वीएसआईटी, मुंबई, डॉ. उमेश कोयांडे, वीएसआईटी, मुंबई एवं श्री श्रीनाथ शंकर, वीएसआईटी, मुंबई द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *