रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।संगीत उत्सव समिति के बैनर तले प्रख्यात तबला वादक डॉक्टर देवब्रत भट्टाचार्य जी के स्मृति में एवं बंगला नव वर्ष के पूर्व संध्या पर सोनारपुरा स्थित दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंडित पूरन महाराज ( पद्म विभूषण पंडित किशन महाराज के सुपुत्र ) थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गौतम चक्रबर्ती ( कबीराज पंडित आशुतोष भट्टाचार्य के परम भक्त शिष्य ) साथ में पंडित विश्वजीत शास्त्री जी ( ज्योतिषाचार्य स्व पंडित नीलकंठ शास्त्री के सुपुत्र ) थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती शिप्रा चक्रबर्ती , सुश्री अनुष्का कश्तगिर एवं सुश्री सुप्रिया पाल कथक नृत्य प्रस्तुत किए। जिसमें अंकुर मजूमदार हारमोनियम पर एवं जॉय दे तबले पर साथ दे रहे थे ।

मोहित साहनी क्लासिकल गायन कर सबको भाव विभोर कर दिया। उनके साथ सिद्धार्थ चक्रवर्ती तबले पर थे।

प्रशांत मिश्रा जी एकल तबले पर थिरक रहे थे। प्रशांत मिश्रा जी एवं वर्षा वासक तबले पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *