अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

दिन स्थिरता और विकास लेकर आया है। यह दिन प्रॉपर्टी निवेश, करियर में बदलाव और कार्यस्थल पर मेहनत के लिए अच्छा है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज आपको कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होगी। दृढ़ संकल्प से मुश्किल से मुश्किल काम भी पूरे अन्य लेंगे। काफी समय से अटके कार्य पूरे होंगे।

उपाय – चावल की खीर का सेवन करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातक आज भावनात्मक रूप से आप बेहतर अच्छा महसूस करेंगे।सभी काम ईमानदारी से करेंगे। स्वंय की हीलिंग के लिए अच्छा दिन है,आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी।

उपाय – आज आप अपने साथ चांदी का कोई एक चौकोर टुकड़ा रखें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातक आज नए ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है , पुरानी सभी योजनाएं सफल होंगी।

उपाय – 5 तुलसी की पत्तियां खा कर घर से बाहर निकले।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज मेहनत का फल मिलेगा, प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा।

उपाय – पेड़ पौधों की सेवा करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातक यदि आप संचार और नेटवर्किंग के कार्यों से जुड़े हैं तो सफलता मिलेगी, व्यापार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

उपाय – गाय को हरा पालक खिलाएं।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक आज रचनात्मकता के कार्यों मे और पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय – काली मिर्च खा कर घर से बाहर निकले।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज आध्यात्मिक चिंतन और आत्म-सुधार के लिए बेहतर दिन। वाद-विवाद से बचें। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।

उपाय – 6 हरी इलायची अपने साथ रखें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातक आज व्यापार और नौकरी में कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा, आर्थिक लाभ। ज्ञान प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है।

उपाय – अपने साथ हरे रंग का रूमाल रखें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ हो सकता है।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *