
वाराणसी। भारत के महान विचारक, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू” ने दलित बस्ती में पहुंचकर बच्चों को कॉपी, पेन व अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके सिद्धांतों,समानता, बंधुत्व और न्याय—को अपनाने पर बल दिया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित और शोषित वर्ग को अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं हैदर “गुड्डू” ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शमीम अंसारी, जावेद अंसारी, आरिफ अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
