
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के कार्यालय अर्दली बाजार में मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपाजनों द्वारा बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।बाबा साहब के जीवन और उनके आदर्शों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। जिले के सभी विधानसभाओं के प्रत्येक सेक्टर में भी इस अवसर पर उत्साह के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान में सभी वर्गों, चाहे वह अमीर हो या गरीब, छोटे हो या बड़े, सभी के लिए समान मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया था। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को समानता और न्याय का प्रतीक माना जाता है। उनका मानना था कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, आनंद मौर्या, डॉ. रामबालक पटेल, हीरालाल मौर्या, भीष्म नारायण सिंह, उमेश प्रधान, पूजा यादव, गोविंद पटेल, विधा भारती, हीरू यादव, अखिलेश यादव, पंधारी सिंह एडवोकेट, मोतीलाल, गोपाल पाण्डेय, पुत्तूल यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, रामकुमार यादव, सदानंद कन्नौजिया, शंभू यादव, चंद्रशेखर सिंह, जयसिंह यादव, काली प्रसाद गोंड, राजेंद्र प्रसाद, शिवप्रसाद गौतम, सतेन्द्र यादव, करीमुल्ला अंसारी, लवकुश पगड़ी, रामसिंह भारद्वाज, संजय पहलवान, सुरेश पासी, धर्मवीर पटेल, सुशील विश्वकर्मा, बाबूलाल सेठ, विनोद सिंह पटेल, अमरनाथ यादव, सुशील गोंड, आशीष यादव, धनंजय साहनी, दिनेश चौधरी, अरविंद कुमार, विजय शंकर और विनोद आदि थे।
