मेरा युवा भारत ने निकाली रैली, युवाओं को दिया सामाजिक समरसता का संदेश

वाराणसी। ग्राम रघुनाथपुर, ब्लॉक सेवापुरी में मंगलवार को मेरा युवा भारत द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य रैली व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक न्याय, समानता व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह, ग्राम प्रधान गगन सिंह, गुंजन सिंह, थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य व समाजसेवी रेखा दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत निकली रैली सेवापुरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व नागरिकों ने भाग लेकर अंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *