
वाराणसी। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रोटी बैंक वाराणसी द्वारा “रोटी से रोजगार” मुहिम के तहत एक प्रेरणादायक पहल की गई। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय किशोर कांत तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में चकिया (गौरी बबुरी) निवासी शत-प्रतिशत दिव्यांग सरोज वर्मा को जनरल स्टोर स्थापित कर स्वरोजगार से जोड़ा गया। श्री वर्मा पिछले 10 वर्षों से दिव्यांग हैं और परिवार में पत्नी व तीन बच्चों का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी सिलाई-कढ़ाई का कार्य करती हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जताई। संस्था ने उनकी इच्छाशक्ति को सम्मान देते हुए यह सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम संस्था के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष रोशन कुमार पटेल,विनय शुक्ला ,रजत श्रीवास्तव,दीपक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
