ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अनुशासन, मेहनत और स्थिरता से सभी को लाभ मिलेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज मूलांक 1 वाले जातकों के जीवन में नेतृत्व के गुण निखरेंगे। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है, नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

उपाय – हल्दी का टीका लगा कर घर से बाहर निकले।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज मूलांक 2 वाले जातकों का दिन रचनात्मकता और कलात्मक कार्यों में वृद्धि करने वाला होगा। आपकी साझेदारी से कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय – केले का दान करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज मूलांक 3 वाले जातकों के करियर में प्रमोशन के योग हैं। ज्ञान के माध्यम से वित्तीय लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

उपाय – विष्णु भगवान जी के मंदिर में दर्शन करने जाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज मूलांक 4 वाले जातकों के कड़ी मेहनत करने का दिन है। नौकरी और व्यवसाय में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन स्थिरता और दीर्घकालिक योजना के लिए यह अच्छा समय रहेगा।

उपाय – गरीब बच्चों में मिठाई का वितरण करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज मूलांक 5 वाले जातकों यदि आप संचार के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। नए निवेश पर विचार करें। लाभ प्राप्त होगा।

उपाय – पीले रंग का वस्त्र धारण करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज मूलांक 6 वाले जातकों का दिन रोमांस में और परिवार के साथ बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।धन अधिक खर्च हो सकता है।

उपाय – केले के पेड़ को जल अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज मूलांक 7 वाले जातकों व्यापार में वृद्धि के लिए साथ ही आध्यात्मिक चिंतन और शोध कार्यों के लिए दिन अच्छा है। ध्यान से एकाग्रता बढ़ेगी।

उपाय – कन्याओं में कापी पेन्सिल बांटे।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज मूलांक 8 वाले जातकों को प्रोफेशनल लाइफ में मेहनत का फल मिलेगा। संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो सफलता प्राप्त होगी।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज मूलांक 9 वाले जातकों आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। साहस के साथ किसी पुराने रुके काम को पूरा करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *