बाबा साहब पर बने संगीत पर ने नृत्य की दी प्रस्तुति, काव्य पाठ हुआ 

 

रिपोर्ट नज़र न्यूज नेटवर्क 

 

मिर्जापुर। सरैया सिकंदरपुर चुनार स्थित नव युवक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति ने मंगलवार को भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर जी जयंती भव्यता के साथ मनाई।

समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के पूर्व प्रबंधक इंजिनियर रामनरेश नरेश रहे।

मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जन ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि इंजिनियर रामनरेश नरेश ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने का सन्देश दिया।

आयोजन में अध्यक्ष अभिषेक गौतम,महामंत्री संदीप गौतम, ओम प्रकाश जी, लेखराज चंद्रा हिमांशु राव, दुःखु भारती, सुरज भारती, रामराज भारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भव्य काव्य पाठ का आयोजन हुआ।

जिसमें वरिष्ठ कवि डॉ छोटे लाल सिंह मनमीत जी, सुरेन्द्र,नाथ सोनाचली, इंजीनियर रामनरेश नरेश जी प्रियदर्शी अशोक सिंह जी ने भारत रत्न के सन्देश को काव्य पाठ के माध्यम से दिया।

समारोह का संचालन बौद्ध महा सभा सुस्मारगिरी के महामंत्री रंग बहादुर सिंह कुशवाहा ने किया।

बच्चों ने बाबा साहब के बने संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *