
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। “बंग दर्शन” द्वारा मंगलवार को सोनारपुरा स्थित काली बाड़ी प्रांगण में बंगला नव वर्ष के पूर्व संध्या पर मंगल कलश स्थापना कर नव वर्ष का स्वागतोत्सव कार्यक्रम आरम्भ किया गया।
जिसमे संस्था के कलाकारो द्वारा उद्बोधन संगीत की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात नन्हे कलाकार आद्रीज दास गुप्ता का गायन तथा संस्था के कलाकार डॉ. पौलमी चटर्जी एवं श्री शुभाशीष चक्रवर्ती के द्वारा बंगला गायन की प्रस्तुति की गई।
श्री सौरभ मुखर्जी के निर्देशन में समूह गीत तथा कु.अंकिता भट्टाचार्या के निर्देशन में समूह नृत्य का मंचन किया गया।
श्री शुभाशीष चक्रवर्ती के निर्देशन में संस्था के सदस्यों द्वारा बंगला नाटक “पेंशनर्स” का मंचन किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ चक्रवर्ती के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सभापति डाक्टर के एन चक्रवर्ती, सचिव सुश्री अनिता मुन्शी, कोषाध्यक्ष श्री अतानु भट्टाचार्य, श्री तपन कान्ति चक्रवर्ती, श्री गौतम अधिकारी, श्री अमित चक्रवर्ती, श्री राजेश अधिकारी, श्री तपन चटर्जी, श्री अर्धेन्दु भादुड़ी, श्री विरेश्वर चटर्जी, श्री शुभाशीष चक्रवर्ती आदि लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में नया साल का बंग कलेंडर भी विमोचन किया गया।
