
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन वैशाख अमावस्या के प्रभाव में स्थिरता और आध्यात्मिक जुड़ाव वाला रहेगा।आज का दिन शुभ है, प्रेम और रचनात्मकता में भी बढ़ोतरी होगी।आजअमावस्या है, इसलिए सभी मूलांक के लिए आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाना और जरूरतमंदों को दान करना शुभ और फलदायी होगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।
उपाय – सरसों तेल का दान करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों की आज मानसिक शांति बनी रहेगी। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का सहयोग मिलेगा।
उपाय – लाल चंदन मंदिर में अर्पित करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों की आज ज्ञान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक यात्रा का योग है।
उपाय – मां लक्ष्मी को गुलाब की माला अर्पित करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों को शिक्षा क्षेत्र और तकनीकी कार्यों में सफलता। जल्दबाजी में फैसले न लें। निवेश से पहले जांच-परख अवश्य करें।
उपाय – चावल और दाल मिला कर दान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों की वाणी में मधुरता बनी रहेगी। व्यवसाय में नई डील मिल सकती है। यात्रा लाभदायक हो सकती है।
उपाय – गाय की सेवा करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों की व्यापार और रचनात्मक क्षेत्र में प्रशंसा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च हो सकता है।
उपाय – अनाथालय में पानी के लिए प्याऊ लगवाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों का आज आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। अनुसंधान के कार्यों में सफलता। अनजाने भय से मुक्ति मिलेगी। व्यापार क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय – गरीबों में उरद दाल का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों की मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है । न्याय के कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय – किसी अपाहिज व्यक्ति को कपड़ों का दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे। संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। धैर्य से काम लें। बड़ों की सलाह से कार्य करें।
उपाय – पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
