वाराणसी।राजातालाब स्थित जख्खिनी रोड पर स्थित कोलकाता फैशन नामक कपड़ा की दुकान तथा बाबू केसरी व संदीप केसरी के कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में सुबह लगभग 10:30 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

आग लगने से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना पाकर मौके पर जिले के उच्च अधिकारी एवं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची।

बड़े ही मशक्कत के साथ लगभग 3 घंटा में ग्रामीण व फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *