वाराणसी ।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई: 3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम वर्मा द्वारा ” नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 ” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को प्रकाशित करते हुए छात्राओं को आशीर्वचन दिया ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम वर्मा ने किया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. सरोज उपाध्याय जी ने ” नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत

2029 में होने वाले लोक सभा एवं राज्य की विधान सभाओं के चुनाव में महिलाओं की सहभागिता पर प्रकाश डाला, साथ ही अधिनियम जागरूकता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को 33% आरक्षण के माध्यम से नितिनिर्माता के रूप में अपनी सहभागिता को दर्ज कराने की प्रेरणा दी ।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के नये संसद भवन की पहली कार्यवाही के दौरान इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन विधेयक) के रूप में इसे पेश किया गया। सितम्बर 2023 में इसे दोनों सदनो में लगभग सर्व सम्मति से पारित कर देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने सवालों के माध्यम से अपने संशय का निराकारण किया साथ ही इस अधिनियम की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *