व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

 

वाराणसी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए शिवपुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के निर्देश पर डॉ. मनोज दुबे, डॉ. अरुण यादव, डॉ. प्रतिभा सिंह के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से नवेंद्र सिंह (जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक) तथा लेखाकार नितेश चौबे भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार यादव ने केंद्र की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार हेतु सुझाव भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *