श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

दिन मंगल ग्रह द्वारा शासित है। इस दिन ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऑफिस में प्रमोशन की संभावना है, लेकिन अहंकार से बचें।

उपाय – काले रंग के कपड़े पहने।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों की आज रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।

उपाय – घर के साऊथ दिशा में शाम के समय सरसों तेल का दीपक जलाएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों के ज्ञान का विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। नई योजनाएं बना सकते हैं।

उपाय – हनुमान मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को तकनीकी क्षेत्र में सफलता। अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय – सरसों तेल का दान करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को आज सामाजिक और मानसिक शांति मिलेगी। वाणी में मधुरता से रुके काम पूरे होंगे, आज यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

उपाय – भुने चने का दान करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों की आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय – पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों का आज आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। रिसर्च या गहन अध्ययन के लिए समय उत्तम है, धैर्य से काम लें।

उपाय – नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों को आज उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जमीन-जायदाद से लाभ हो सकता है, आज पूरे दिन शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

उपाय – शनि देव के दर्शन कर के दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों की आज ऊर्जा का स्तर बहुत ऊँचा रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन, आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा।

उपाय – हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *