
वाराणसी।डोमरी,रामनगर,स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम– 2023 के अंतर्गत नारी शक्ति पदयात्रा–2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा हाथ में बैनर लेकर महाविद्यालय परिसर से पदयात्रा शुरू किया गया, जो सेमरा, डोमरी, बाल विद्यालय के रास्ते होते हुए महाविद्यालय परिसर में पहुंचा। पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में छात्राएं तथा महाविद्यालय की शिक्षिकाएं सम्मिलित हुईं।
पदयात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा निम्नलिखित नारों द्वारा संकल्प लिया गया–
“कोमल है कमजोर नहीं तू,
शक्ति का नाम ही नारी है।”
“तू नारी नहीं चिंगारी है,
मौत भी तुझसे हारी है।”
“नारी सम्मान हमारा अभिमान”
“नारी शक्ति राष्ट्र की पहचान”
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा इस अवसर पर शपथ भी लिया गया–
नारी शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में श्रृंखला बनाकर तथा कक्षा में एकत्रित होकर नारी शक्ति के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। नारी शक्ति के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम महाविद्यालय में 16 तथा 17 अप्रैल 2026 दोनों दिन आयोजित हुआ।
महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने महाविद्यालय की छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को नारी शक्ति के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. लक्ष्मी, श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती अल्पा तिवारी, वैशाली पाण्डेय, अंजली विश्वकर्मा, अनामिका तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
