
वाराणसी। जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह का तबादला नई दिल्ली हो गया है। उन्होंने उप निदेशक मेरा युवा भारत वाराणसी विकास कुमार सिंह को अपना कार्यभार सौंप दिया। शुक्रवार को भुवनेश्वर नगर कालोनी (अर्दली बाजार) स्थित मेरा युवा भारत, कार्यालय (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) में आयोजित विदाई समारोह में स्वयंसेवकों, कार्यालय स्टाफ एवं समाजसेवियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उपस्थित सम्मानित कार्यालय से जुड़े स्वयं सेवकों एवं युवा मंडल अध्यक्षों ने यतेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व, कार्य क्षमता और युवाओं के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली की जमकर सराहना की। स्वयंसेवकों ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाराणसी में मिले सहयोग और स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,दिनकर प्रताप सिंह,सुरेश भारद्वाज, राजेश मौर्या, राजेश विश्वकर्मा,शुभम सिंह, प्रत्यूष कुमार , आयुषी दूबे , आयुष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
