वाराणसी। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सफलता के उपलक्ष्य में डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मंजू सिंह, विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम उनके मार्गदर्शन एवं सौजन्य से अत्यंत प्रभावी और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने अधिनियम की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, डॉ विवेकानंद चौबे, डॉ देवेंद्र पांडे, डॉ रचना पांडेय, डॉ ज्योति सिंह, डॉ विपुल शुक्ल, डॉ दिनेश विक्रम सिंह, अंकिता यादव, प्रीति शाह, डॉ अलका वर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ मंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ ज्योति सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जबकि डॉ रचना पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *