श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज को वाटर कूलर मिला

वाराणसी।श्री अग्रसेन कन्या पी. जी. कॉलेज बुलानाला परिसर में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच, अन्नपूर्णा शाखा, वाराणसी द्वारा नया वाटर कूलर लगवाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल ‘लायन’ थे। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री दीपक अग्रवाल ‘लायन’, प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह तथा श्री अरविंद अग्रवाल को स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष निहारिका तोदी ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल धरती पर मानव जीवन के लिए एक वरदान है। जल केवल प्यास बुझाने के लिए ही नहीं, बल्कि खेती, उद्योग, स्वच्छता और दैनिक जीवन के हर कार्य में उपयोगी है।इसकी महत्ता तब और बढ़ जाती है जब ग्रीष्मकाल में पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है ।वास्तव में “‘जल है तो कल है”‘ इस संदेश को हम सभी को समझना चाहिए। जल के इसी महत्व को समझते हुए छात्राओं के हित में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा महाविद्यालय में वाटर कूलर लगवाया गया है।

अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल लायन ने महाविद्यालय में वाटर कूलर लगाए जाने के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं के हित में वाटर कूलर लगवाये गए है क्योंकि जिस प्रकार से ग्रीष्मकाल में गर्मी बढ़ रही है उस स्थिति में शीतल पेयजल छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक है चूंकि पहले भी महाविद्यालय में वाटर कूलर था लेकिन इसके लग जाने पर छात्राओं को और अधिक शीतल पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी क्योंकि जल ही जीवन का आधार है।प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ‘जल बिन हम सभी मीन के समान है।’ जल है तो जीवन है। गर्मी में इस जल की आवश्यकता एवं महत्ता और बढ़ जाती है। इसीलिए यह वाटर कूलर छात्राओं के लिए एवं महाविद्यालय में कार्यरत सभी सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।इस अवसर पर प्रबंध तंत्र की सहायक मंत्री डॉ रूबी साह, श्रीमती रमा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, सचिव मारवाड़ी युवा मंच, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, सदस्य , श्रीमती नैना जैन, पूर्व सचिव मारवाड़ी युवा मंच,श्रीमती अर्चना बजोरिया, पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच, मीडिया प्रभारी डॉ श्रृंखला, डॉ वंदना उपाध्याय, डॉ जे.पी. शर्मा इत्यादि अनेक प्राध्यापकगण कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *