निराश्रित पशुओं के भरण पोषण हेतु गौशाला को 31 कुंतल भूसा किया दान

अब तक 500 कुंतल से अधिक भूसा एकत्र, दानदाताओं ने बढ़ाया सहयोग

 

राजातालाब। जनपद में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा और भूसा क्रय हेतु धनराशि संकलित करने का अभियान अब और तेज हो गया है।पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारियों के प्रयासों से जनपद में अब तक 500 कुंतल से अधिक भूसा एकत्र किया जा चुका है।इसी क्रम मे अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल परमपुर में 31 कुंतल भूसा भंडारित किया गया।

इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, शैलेश चौधरी और विनीत सिंह ने बताया कि यह भूसा विभिन्न दानदाताओं द्वारा दी गई धनराशि से खरीदा गया है।

दानदाताओं में भवानीपुर से श्यामधर सिंह, संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार भारती, कामेश्वर प्रसाद केसरी और मनीष कुमार सिंह, शाहंशाहपुर से विजय कुमार केसरी, प्रेम प्रकाश सिंह और मोनिका राव, ग्राम पनियार से लालचंद पाल, ग्राम असवारी से धर्मेंद्र उपाध्याय,ग्राम तिलगा से हरिशंकर सिंह, ग्राम शिवपुरी से सीमा मौर्य, ग्राम कंठीपुर से अंतर्राष्ट्रीय धाविका प्रियंका सिंह पटेल का विशेष योगदान रहा।पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने पशुपालन विभाग की ओर से सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और आम जनता से निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं भरण-पोषण के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *