
वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नव रचना कांवेंट स्कूल में मातृ दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से 75 माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भावनात्मक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ नृत्य ,क्विज, और गायन,म्यूजिकल चेयर, क्विज एवं मनोरंजक खेल शामिल रहे। माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधक डा.रामसुधार सिंह ने कहा कि मां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है और उनके सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पल्लवी सिंह, अरुणिमा श्रीवास्तव,मीरा सिंह, शिल्पा श्रीवास्तव,सुदेश सिंह थे। स्वागत प्रिंसिपल पल्लवी सिंह और संचालन अरुणिमा श्रीवास्तव ने किया।
प्रेषक डा.रामसुधार सिंह









Leave a Reply