
वाराणसी/लखनऊ। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय परिसर में आयोजित बृहद अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम में मथुरा के नैष्ठिक ब्रह्मचारी आचार्य स्वदेश महाराज को सर्वसम्मति से पुनः सभा का प्रधान चुना गया। उनके पुनर्निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित आर्य जनों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इनमें उपप्रधान, मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को चुना गया।
इस अवसर पर जिला सभा वाराणसी से निवर्तमान प्रधान प्रमोद आर्य, मंत्री रवि प्रकाश आर्य, वर्तमान मंत्री चन्द्रदीप आर्य, मीडिया प्रभारी आर्य रवि प्रकाश बरनवाल, सूचना मंत्री चन्द्रपाल आर्य, अखिलेश आर्य, शशिकांत आर्य, उदय आर्य, रामदेव शास्त्री तथा अजीत आर्य सहित अनेक आर्य समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। निर्वाचन पूर्ण होने के बाद सभी ने आचार्य स्वदेश को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।












Leave a Reply